{"_id":"5b84438342c7924676417506","slug":"81535394691-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल गैंग के गुर्गों ने प्रापर्टी डीलर को मारी पांच गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशल गैंग के गुर्गों ने प्रापर्टी डीलर को मारी पांच गोलियां
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हुडा बाईपास स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर को उनके ही कार्यालय में कार सवार बदमाशों ने पांच गोलियां मार दी। गोलियां पैरों में मारी गई, इस कारण गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने कार्यालय के दरवाजे पर भी दो गोलियां चलाईं। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों एवं फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। घायल प्रापर्टी डीलर को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। इससे पहले बदमाशों ने स्वयं को कौशल गैंग का बताया।
पुलिस के अनुसार गांव धनौरा निवासी धनपत सिंह ने हुडा बाईपास पर कर्नल रामसिंह चौक के समीप डीपी रीयल इस्टेट के नाम से प्रापर्टी डीलर का ऑफिस खोला हुआ है। सोमवार दोपहर को वह अपने कार्यालय में बैठा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक स्विफ्ट कार में चार लोग पहुंचे। इनमें केवल दो ही कार्यालय में आए और दो कार में बैठे रहे। पुलिस ने बताया कि आते ही उन्होंने धनपत को बताया कि वे गुरुग्राम की कौशल गैंग के कारिंदे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल से गैंग के मनीष भाई से बात करने को कहा, लेकिन धनपत ने बात करने से मना कर दिया। उसके बाद दोनों बदमाशों ने बताया कि कौशल मनीष का भाई है। उसके बाद भी जब धनपत ने बात नहीं की तो दोनों बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद दोनों बदमाशों ने उसके पैरों में पांच गोलियों दाग दी। एक बदमाश ने दो गोली मारी और फिर उसके बाद दूसरे बदमाश ने उसके पैर पर ही तीन गोलियां मारी। फरार होते समय दोनों बदमाशों ने दो गोलियां बाहर से मारी, जो ऑफिस के शीशे पर लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। उसके बाद घायल प्रापर्टी डीलर को शहर के बिरेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद डीएसपी सतपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
---
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
प्रापर्टी डीलर धनपत को गोली मारने की वारदात उसके ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि कौशल गैंग के गुर्गे एक सफेद रंग की कार में आते हैं। उसके बाद कार से दो बदमाश अंदर ऑफिस में आकर धनपत से कुछ देर बात करते हैं। चंद मिनट में ही दोनों पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर देते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ही बदमाशों की तलाश कर रही है। -------
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया है। मामले में गुरुग्राम की गैंग का भी नाम आया है जिसकी जांच की जा रही है। घायल की हालत गंभीर है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक