फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   छीनी नकदी व गाड़ी

छीनी नकदी व गाड़ी

Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
छीनी नकदी व गाड़ी
चालक से मारपीट कर लूटी मिनी बस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कार सवार तीन युवकों ने जिला महेंद्रगढ़ के गांव गुडाना निवासी चालक से मारपीट कर उसकी मिनी बस लूट ली और फरार हो गए। बस चालक गांव अहमदपुर के समीप मानेसर स्थित एक कंपनी के कर्मचारियों को लेने के लिए आ रहा था। चालक ने इस मामले की जानकारी पास के गांव में रहने वाले कंपनी के कर्मचारी और पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद आसपास के थानों के माध्यम से नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

पुलिस ने बताया कि गुड़ाना निवासी सतपाल सिंह कोसली एवं आसपास के क्षेत्र के गांवों में मानेसर स्थित कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को रात्रि की शिफ्ट के लिए लेने के लिए आ रहा था। अहमदपुर पड़तल गांव के समीप सामने से आ रही एक कार में सवार तीन युवकों ने अपनी कार उसकी बस के आगे लगाकर बस को रूकवा लिया। बस रुकने के बाद कार से उतरे दो युवकों ने उससे मारपीट की और उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे सीट से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान एक युवक बस को लेकर फरार हो गया। इसके बाद चालक नजदीक के गांव में रहने वाले कंपनी कर्मचारी के घर पहुंचा जहां से उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर कोसली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed