फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मैकेनिक की मौत मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया

मैकेनिक की मौत मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया

Sat, 24 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मैकेनिक की मौत मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया
मैकेनिक की मौत मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नारनौल रोड पर कनूका मोड़ के समीप रात को घर पर फंदे पर लटके मिले मैकेनिक के मामले पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को ही गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल महिला का प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में ही मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
अलवर जिला के गांव नंगली बलिहार निवासी 30 वर्षीय मृतक अनिल बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में मैकेनिक था। पत्नी और बेटे के साथ वह कनूका मोड़ पर स्वयं का मकान बनाकर रह रहा था। बिजनौर निवासी अनुज का इस घर में आना जाना था। सुनील को उन पर शक था। इस कारण दोनों में झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। बताया गया कि इसी से परेशान होकर सुनील ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को रामपुरा थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल महिला के प्रेमी को दबोचने के लिये पुलिस दबिश दे रही है। महिला और उसका प्रेमी अनुज बावल स्थित प्राइवेट कंपनी में एक साथ कार्य करते थे। कुछ माह पूर्व महिला ने कंपनी छोड़ दी थी, लेकिन अनुज का उसके घर आनाजाना बना रहा। बताया जाता है कि मृतक सुनील को अपनी पत्नी पर संदेह था।
विज्ञापन

---------
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके प्रेमी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। - अशोक कुमार, एसएचओ रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed