{"_id":"5aa822094f1c1ba3238b510d","slug":"81520968201-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी को बंधक बनाकर रखा हुआ था घर पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली पत्नी को बंधक बनाकर रखा हुआ था घर पर
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बेटियां पैदा होने पर महिला पति ने की दूसरी शादी तो ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
रेवाड़ी। बेटे की चाहत में रेवाड़ी के कसौला थानाक्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लगातार तीन बेटियां पैदा होने पर पहले तो पति ने दूसरी शादी कर ली और पीड़िता को घर पर ही बंधक बनाकर रखा। पीड़िता से उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार रात पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
कसौला थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 13 जुलाई 2008 को मूलचंद के बेटे सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बेटियां पैदा हुई। बेटियां पैदा होने पर ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि उसका कई बार गर्भपात भी कराया गया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। गत वर्ष जून माह में उसका पति सुनील एक महिला से शादी कर उसे घर ले आया। विरोध करने पर उसे घर पर ही बंधक बना लिया गया।
दो बार ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पति के दूसरी शादी करने के बाद भी ससुरालजनों की यातनाएं कम नहीं हुई। वह उसी से बेटे की चाह पाले रहे, ऐसे में उस पर अन्य से शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया गया। गत वर्ष 12 और 23 अक्तूबर ससुर मूलचंद उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बाद में शोर मचाने पर वह भाग निकला। जब उसने अपने पति और सास को घटना के बारे में बताया तो उल्टा उन्होंने उससे मारपीट की। पिछले दिनों ससुरालजनों के चंगुल से मुक्त होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत कसौला थाना पुलिस को दी। जिसके बाद महिला थाना पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
--
पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी करने और ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने की शिकायत दी थी। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
- हीरामणी, थाना प्रभारी, महिला थाना