{"_id":"5a9ee3d34f1c1be13b8b66eb","slug":"81520362451-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुठानी स्कूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुठानी स्कूल
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुठानी स्कूल से कंप्यूटर व बैटरी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल उपमंडल के गांव सुठानी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय से चोर कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर पांच कंप्यूटर और 26 यूपीएस बैटरी चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। विद्यालय के मुख्याध्यापक रमेशचंद ने बताया कि स्कूल में डीटीएच चौकीदार के पद पर सुशील कुमार कार्यरत है। 3 मार्च की रात को करीब आठ बजे सुशील कुमार घर खाना खाने के लिए गया था और स्कूल पर ताला लगा दिया था। उन्होंने बताया कि चौकीदार रात करीब 10 बजे जब वापस स्कूल में पहुंचा तो कंप्यूटर लैब का ताला टूटा मिला और लैब से पांच कंप्यूटर, 26 यूपीएस बैटरी, चार पंखे सहित अन्य उपकरण चोरी थे। मुख्याध्यापक वहां पहुंचे और पुलिस को मामले में की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना की कार्रवाई करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।