फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे

- अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे

Tue, 21 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
- अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे
अलग अलग हादसे में एक की मौत, नौ घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसो में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। बावल पुलिस ने बताया कि दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर साबन ओवरब्रिज के समीप सुबह करीब साढ़े तीन बजे आगे चल रहे ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा कबाड़ से भरा कैंटर उससे टकरा गया। दुर्घटना में कैंटर सवार दिल्ली आजादपुर निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक राजस्थान के जिला भरतपुर के कैथवाड़ा निवासी मौसम सिंह व सहायक मोबिन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में दाखिल कराया, जहां से उन्हें रेवाड़ी रेफर कर दिया गया है।

एक अन्य दुर्घटना में प्राणपुरा रोड पर रसियावास निवासी रामानंद की पत्नी मंजू तथा उसका भाई अलवर के गांव हरसौली निवासी अनुज कुमार घायल हो गए। मंजू अपने भाई के साथ पीहर में विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाइक पर जा रही थी। तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार 40 वर्षीय गांव रघुनाथपुरा निवासी राधेश्याम एवं उसकी पत्नी ऊषा भी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में दाखिल कराया गया, जहां से दंपति को रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। वहीं गांव तिहाड़ा के निकट भी दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार अलवर के कोटकासिम क्षेत्र के बीरणवास गांव निवासी सत्यनारायण तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कोसली निवासी संजय कुमार, लुक्खी निवासी विनोद कुमार तथा सतीश कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed