फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   धमकी

धमकी

Thu, 15 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
धमकी
नाबालिग बेटी अगवा, पिता को मिल रही धमकी, आईजी से कार्रवाई की गुहार
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बावल निवासी एक व्यक्ति ने आईजी को ज्ञापन सौंपकर दो महीने पहले अगवा की गई नाबालिग बेटी की बरामदगी और अगवा कर धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। आईजी एचएस दून के नाम दिए ज्ञापन में बावल के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बीती 21 अप्रैल को सामान लेने के लिए कुछ दूर स्थित दुकान पर गई थी। लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। मामले की जानकारी बावल थाना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आलाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद 1 मई को मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं इस बीच दो अंजान मोबाइल फोन नंबरों से किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने बेटी उसके पास होने की बात कहते हुए कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद से अब तक वह बेटी की सुरक्षा के लिए थाने, डीएसपी और एसपी तक के पास न्याय के लिए चक्कर लगा रहा है। बावजूद इसके पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। पीड़ित ने आईजी से मामले में कार्रवाई करवाने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed