फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   डपंर व ट्राला में लग आग, दो घायल

डपंर व ट्राला में लग आग, दो घायल

Sun, 21 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
डपंर व ट्राला में लग आग, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोरी। रेवाड़ी-नारनौल रोड स्थित क्षेत्र के गांव सूंदरोज के समीप शुक्रवार रात ट्रॉला और डंपर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर में आग लग गई। डंपर चालक व परिचालक ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।

सूचना के बाद पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जिसके बाद उनको छुट्टी दे दी गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार नारनौल रोड पर गांव सूंदरोज के समीप शुक्रवार रात को एक डंपर व ट्राला में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद डंपर में आग लग गई। चालक व परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद दमकल कर्मी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया तथा दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। रामपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed