{"_id":"5b3534934f1c1bc5628b7aa1","slug":"71530213523-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड से मिलने रेवाड़ी पहुंचा भिवानी में चांदी लूट में शामिल बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक फ्रेंड से मिलने रेवाड़ी पहुंचा भिवानी में चांदी लूट में शामिल बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक फ्रेंड से मिलने रेवाड़ी पहुंचा भिवानी में चांदी लूट में शामिल बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अपराध अनुसंधान शाखा रेवाड़ी की टीम ने बुधवार रात को एनएच-71 स्थित रामगढ़ रोड से एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश रोहतक के बिरोहर निवासी रोहित है। आरोपी 13 जून को भिवानी में व्यापारी को गोली मारकर की गई लूटपाट की वारदात में भी शामिल था। बदमाश फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद अपने दोस्त से मिलने बुधवार रात को रेवाड़ी आया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार सहित एनएच-71 के निकट रामगढ़ रोड पर अपने किसी साथी से मिलने आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर रामगढ़ रोड पर खड़े एक संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाश ली तो उसके पास से एक अवैध कट्टा भी बरामद हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान रोहतक के बिरोहर गांव निवासी रोहित के रूप में बताई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने 13 जून को अपने छह साथियों के साथ भिवानी में एक व्यापारी को गोली मारकर 30 किलोेग्राम चांदी लूटने की वारदात को भी अंजाम दिया था। लूट की उक्त वारदात में आरोपी के चार साथी भिवानी पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके हैं। आरोपी ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह हरिद्वार चला गया था। इसी दौरान उसकी फेसबुक पर किसी से दोस्ती हो गई। वह उससे ही मिलने रेवाड़ी आया था। इसी दौरान सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।