फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चोरी का प्रयास करने के मामले

चोरी का प्रयास करने के मामले

Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चोरी का प्रयास करने के मामले
बैंक शाखा में चोरी का प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला महाराजगंज के गांव बंदी निवासी जितेंद्र के रूप मे हुई है। हाल आरोपी धारूहेड़ा मे ही किराये के मकान पर रहता है और किसी निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने मौके से छीनी-हथोड़ा व कटर भी बरामद किया है।

जांचकर्ता एएसआई महेंद्र ने बताया कि 28 जनवरी की रात को करीब आठ बजे बैंक मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति बैंक के बाहर चैनल का ताला तोड़कर बैंक के अंदर की दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार आरोपी को अदालत में पेश एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed