{"_id":"5ce0489bbdec2207744140ea","slug":"61558202523-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से बचने को खड़े युवकों पर गिरी दीवार, एक की मौत दूसरा घायल-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आंधी-बारिश से बचने को खड़े युवकों पर गिरी दीवार, एक की मौत दूसरा घायल-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब आठ बजे आई तेज आंधी और बारिश से बचने को छिपे दो युवकों पर दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर 25 वर्षीय जय सिंह नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दोनों युवक बावल से मुंडावर बाइक से जा रहे थे।
बावल निवासी 25 वर्षीय जयसिंह अपने साथी प्रकाश के साथ शुक्रवार को बाइक से मुंडावर गांव की ओर जा रहा था। दोनों मुंडावर में कुआं पूजन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब आठ बजे तेज अंधड़ व बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए दोनों राजस्थान के अलवर जिले के गांव भगोला के समीप एक दीवार के सहारे खड़े हो गए। तेज अंधड़ के कारण दीवार के समीप खड़ा पेड़ टूट कर दीवार का गिर गया। पेड़ गिरने से दीवार ढह कर दोनों युवकों पर गिर गई। जिसके मलबे में दबकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जयसिंह को मृत घोषित कर दिया। राजस्थान के मुंडावर क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को जय सिंह का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायल प्रकाश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।