{"_id":"5c758bb8bdec22653c2d2ca2","slug":"61551207352-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शनिवार 23 फरवरी को आजाद नगर निवासी प्रापर्टी डीलर राजेश का अपहरण कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले मे डीएसपी जयसिंह ने दोे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भाड़ावास निवासी विरेंद्र व भटसाना निवासी महीपाल उर्फ महेन्द्र के रूप में हुई है।
डीएसपी जयसिंह ने बताया कि शनिवार शाम राजेश ने आलू गैंग के सरगना सुनील डुलगच सहित कुछ अन्य लोगों पर अपहरण कर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुये शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को वह शहर के अभय सिंह चौक पर स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक कार में आलू गैंग के बदमाश वहां आये और उसका अपहरण कर कालका रोड पर स्थित एक बगीचे में ले गए। वहां पर सुनील ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।