{"_id":"5b4357a84f1c1b78468b580c","slug":"61531140008-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचार हजार रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचार हजार रुपये चोरी
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राजकीय रेलवे पुलिस ने बीकानेर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर शहर के स्टेशन से चार माह पहले हुए उसके बैग चोरी का मामला दर्ज किया है। घटना मार्च माह की थी लेकिन उस समय यात्री को भूवनेश्वर की फ्लाइट पकड़नी थी जिसकी वजह से शिकायत नहीं दे पाया तथा अब शनिवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत दी है जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी गए बैग में चार हजार रुपये, आभूषण, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सामान थ्ज्ञा। पुलिस को दी शिकायत में बीकानेर निवासी देवकरण ने बताया कि वह मार्च माह में सीकर से पैसेंजर गाड़ी में सवार होकर रेवाडी आया था। उसको भुवनेश्वर की फ्लाइट पकड़नी थी इसलिए रेवाड़ी स्टेशन पर वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान उसका बैग चोरी हो गया। उस समय शिकायत नहीं दे सका था। उसने बताया कि बैग में चार हजार रुपये नकद, मोबाइल, सोने का लोकेट, एटीएम कार्ड व क्रैडिट कार्ड के अलावा अन्य सामान था। जीआरपी ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
----------