फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में पंचायत, उठाई सीबीआई जांच की मांग---19

ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में पंचायत, उठाई सीबीआई जांच की मांग---19

Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में पंचायत, उठाई सीबीआई जांच की मांग---19
11 गांवों की पंचायत: ट्रांसपोर्टर की हत्या की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। गांव सुठानी निवासी ट्रांसपोर्टर प्रवीण कुमार की हत्या के मामले में भले ही पुलिस उसके दोनों दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। शनिवार को गांव के खेल स्टेडियम में 11 गांवों की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रवीण की हत्या की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। पंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है जो कि इस मामले में सही पैरवी के लिए मंत्रियों से लेकर उच्चाधिकारियों से मिलेगी।

तीन दिन पूर्व बावल औद्योगिक क्षेत्र में असाही पुल के समीप प्रवीण का शव सीवर लाइन से बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में प्राणपुरा और यूपी निवासी उसके दो दोस्तों के खिलाफ नाले में धक्का मारकर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया हुआ है। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। शनिवार को गांव के खेल मैदान में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सुठानी, जलालपुर, जलियावास, सुठाना, चिराहड़ा, रूध, पातूहेड़ा व आसलवास गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पंचायत में शुरूआत में वक्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की गई। वक्ताओं ने कहा कि अगर ग्रामीण पुलिस पर दबाव नहीं बनाते तो नाले से शव को निकालने में लंबा समय लगता। वक्ताओं ने कहा कि प्रवीण की हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को मामले की जांच सौंपी जानी चाहिए। मामले की पैरवी करने के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर सुठाना के पूर्व सरपंच चौधरी अभय सिंह, सुठानी सरपंच बिल्लू राम, सरपंच ईश्वर सिंह, सूबेदार दयाराम, जलियावास के सरपंच प्रकाश, रामनिवास, दलीप, बनीपुर के सरपंच प्रवीन कुमार, सुमेर सिंह, महेंद्र सिंह, जलालपुर के सरपंच यज सिंह, श्रीराम, सुभाष, विजय कुमार, चिराहड़ा के सवाई सिंह, विजय सिंह, निहाल सिंह, गांव रूध के पूर्व सरपंच रामनाथ, पतराम, रोतास, गांव पातुहेड़ा के सरपंच सत्यनारायण शर्मा, हंसराज मुंशीराम, गांव आसलवास के सरपंच राजेश कुमार, चरण सिंह, टीटू व बुल्लाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed