फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   5th bike, theft

चोरों का आतंक, पांच बाइक चोरी

Sat, 03 Oct 2015 11:04 PM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Sat, 03 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

चोरो ने जिले के अलग-अलग स्थानों से शुक्रवार को पांच बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा तीन बाइक मॉडल टाउन क्षेत्र से चोरी हुई हैं। इसके अलावा एक मामला सिटी थाना क्षेत्र का और एक अन्य धारूहेड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


राजगढ़ निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने 30 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे ब्रास मार्केट की एक दुकान के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी कर ली। वहीं बेरली खुर्द निवासी राहुल यादव ने बताया कि किसी ने 30 सितंबर की दोपहर कौनसीवास रोड से उसकी बाइक चोरी कर ली। इसके अलावा मॉडल टाउन थाने में संदीप कुमार ने बताया सेक्टर-4 के सामने से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सिटी व धारूहेड़ा में भी उठीं बाइक
सिटी थाना क्षेत्र में गौतम नगर निवासी रवी ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि 2 अक्तूबर की शाम करीब 5 बजे चोरों ने उसके घर के सामने से नई बाइक चोरी कर ली। वहीं, मूल रूप से उत्तर प्रदेश और हाल में धारूहेड़ा के सेक्टर 4 में रह रहे अवनीश ने बताया कि वह किसी काम से धारूहेड़ा के सेक्टर 6 स्थित अपनी बहन के घर आया हुआ था। 29 सितंबर की दोपहर चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed