{"_id":"5c2e6154bdec2256d34bd30b","slug":"51546543444-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण टकराए वाहन,दो छात्राओं सहित छह गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे के कारण टकराए वाहन,दो छात्राओं सहित छह गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के ट्राले में पीछे से घुसी कार, दिल्ली के चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कोहरे की वजह से वीरवार सुबह दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो छात्राओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोहरे के कारण दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर धारूहेड़ा के समीप फ्लाईओवर पर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे एक ट्राला चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही एक कार ट्राले में घुस गई, जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धारूहेड़ा अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। घायलों में दिल्ली निवासी 65 वर्षीय सुभ्रा सैनी, अर्चना, विजय भास्कर व एक अन्य शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ी।
---
पटौदी रोड पर कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, दो छात्राएं गंभीर
शहर के पटौदी रोड पर महिला आईटीआई के आगे सामने से आ रही एक कार ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में विजयनगर निवासी हेमलता व नई आबादी निवासी तन्नी शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्राओं को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां से तन्नी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।