{"_id":"5c06d472bdec2241563e448a","slug":"51543951474-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बसों के जब्त किया--","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 बसों के जब्त किया--
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जांच के दौरान हरियाणा रोडवेज के कलर में दौड़ने वाली दो बसों सहित 12 बसों को जब्त किया है। दस बसें बगैर टैक्स अदा किए दिल्ली से जयपुर के बीच चल रही थीं।
मंगलवार शाम को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव एवं एडीसी प्रदीप दहिया की अगुवाई में पहुंची टीम ने बणीपुर चौक, कसौला चौक सहित धारूहेड़ा क्षेत्र में यह कार्रवाई की। एडीसी ने बताया कि उपायुक्त अशोक शर्मा के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान दो बसें हरियाणा रोडवेज के कलर में चल रही थीं जबकि दस ऐसी बसों को पकड़ा गया है जिन्होंने हरियाणा टैक्स ही अदा नहीं किया हुआ था। उन्होंने बताया कि इन बसों पर अलग-अलग जुर्माना तय करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं मंगलवार देर रात तक चली इस कार्रवाई के बाद अवैध बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
उल्लेखनीय है कि हाईवे पर पिछले कई दिनों से बिना टैक्स जमा कराए व हरियाणा रोडवेज के रंग की नकल कर कुछ बसें चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। विभाग द्वारा इन बसों पर लगाम कसने के लिए कई बार अभियान चलाए गए। मंगलवार को आरटीए सचिव व अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया के नेतृत्व में इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर शिंकजा कसा।