फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लिफ्ट के बहाने ट्रक में सवार हुए तीन बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

लिफ्ट के बहाने ट्रक में सवार हुए तीन बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने ट्रक में सवार हुए तीन बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर निखरी गांव के एक होटल के समीप शनिवार रात करीब दस बजे तीन बदमाशों ने ट्रक में लिफ्ट लेने के बाद हथियार दिखाकर चाक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। पीड़ित ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो जिला सहित पड़ोसी जिले में नाकाबंदी कराई गई। इसके बाद बदमाश पटौदी में नाकाबंदी को देखकर ट्रक वहीं छोड़कर भागे। इसके बाद पुलिस ने रात को ही एक बदमाश को राजस्थान के एक गांव से दबोच लिया जबकि दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करके शेष की भी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

मेव गिरोह ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर के गांव पालासोली निवासी समयदीन यूपी के सिकंदरा से प्लास्टिक के पाइप भरकर मुंबई जा रहा था। शनिवार रात करीब रात दस बजे जब वह निखरी गांव के समीप पहुंचा तो एक होटल की तरफ से आए तीन लोगों ने उससे लिफ्ट का अनुरोध किया। थोड़ी दूर चलने के बाद एक बदमाश ने छिपाकर रखा कट्टा निकाला और चालक के सिर पर लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने कुछ दूरी चलने के बाद चालक को धक्का दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद चालक ने शोर मचाकर वहां से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां रुके वाहन चालकों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद जिले से बाहर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करना शुरू कर दिया। रात करीब 11 बजे सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली कि बदमाश लूटे गए ट्रक पटौदी की ओर लेकर गए हैं। जिसके बाद पटौदी पुलिस ने गुरुग्राम रोड पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर बदमाश ट्रक को छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश श्ुुरू कर दी। मुखबिर की सूचना के बाद रविवार दोपहर को सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने लूट के एक आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के गांव घासोली निवासी राहुल उर्फ नवाब को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

----
सीआईए की टीम गठित कर शुरू कर तलाश
ट्रक चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट की सूचना के बाद धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज अब्बास खान के नेतृत्व में टीम को गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई थी। सीआईए ने कार्रवाई कर ट्रक को कब्जे में लेकर एक आरोपी को भी काबू कर लिया। टीम में एएसआई मनोज, प्रीतम सिंह, फखरूदीन, अब्दुल रज्जाक, इकबाल खान व सिपाही भूपेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed