फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात व 50 हजार की नकदी चोरी

ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात व 50 हजार की नकदी चोरी

Wed, 11 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात व 50 हजार की नकदी चोरी
ताला तोड़कर जेवर और 50 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला कंपनी बाग में मंगलवार सुबह करीब चार बजे चोर एक घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। चोरों की आहट सुनकर जब परिवार के लोग खड़े हुए तब तक चोर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मोहल्ला कंपनी बाग निवासी देवेंद्र सिंह सोमवार रात को अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे चोर उनके घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आहट सुनने के बाद परिवार के एक सदस्य की आंख खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद चोर परिवार के सदस्यों को देखकर भाग गए। देवेंद्र सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि चोरों की संख्या चार थी। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed