{"_id":"5ca3b916bdec22146f515c1f","slug":"41554233622-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के बाद हत्या कर शव कुएं में फैंकने के मामले में एक आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के बाद हत्या कर शव कुएं में फैंकने के मामले में एक आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली से जयपुर जाते वक्त लापता आईआईटी की कोचिंग कर रहे छात्र की हत्या लूटपाट करने के बाद की गई थी। हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने के लिये कुएं में फेंकने के मामले में बावल थाना पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान नांगल चौधरी के नयागांव निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
बावल थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि राजस्थान के जिला करौली के गांव नंद कला निवासी भूर सिंह ने बावल थाना पुलिस को बताया था कि उसका बड़ा भाई 26 वर्षीय रामकेश दिल्ली के आया नगर में आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। 28 मार्च की रात को वह दिल्ली से जयपुर के लिए निकला था। उनकी रात करीब एक बजे रामकेश से बात हुई थी, तब वह बावल थाना क्षेत्र में पहुंचा था। रास्ते में बनीपुर चौक पर लघु शंका के लिए बस से नीचे उतरा था, परंतु इस दौरान बस चली गई तथा वह वहीं रह गया था। मोबाइल पर बात होने के दौरान पीछे से कुछ अन्य लोगों की आवाज भी आ रही थी। उसके बाद रामकेश का मोबाइल बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी उससे संपर्क नहीं हो पाया और न ही वह घर पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर भी रामकेश की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया था। इस मामले में शनिवार को बावल थाना में रामकेश के लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। पुलिस छात्र रामकेश की तलाश में जुटी हुई थी। छात्र के मोबाइल की आखिरी लोकेशन के जरिए पुलिस ने कुएं से उसकी शव की तलाश था। शव की पहचान रामकेश के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बावल थाना पुलिस ने बीती देर शाम आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के दिन आरोपियों ने मृतक रामकेश के साथ लूटपाट कर उसके सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी थी और शव को खुदबुर्द करने के लिए ऑटो में डालकर उसे बावल थाना क्षेत्र में स्थित एक कुएं में शव को फेंक दिया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों व वारदात में प्रयुक्त हथियारों की तलाश के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।