{"_id":"5c71a3e4bdec224e1b7f74e6","slug":"41550951396-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के परिवार पर गोली चलाने व धमकी देने का एक और आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के परिवार पर गोली चलाने व धमकी देने का एक और आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के शहदपुर निवासी विक्रम उर्फ विकला के रूप में हुई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जुलाई माह में खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी थी। आठ जुलाई को आरोपी विक्की अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर युवती के घर पहुंच गया तथा बाहर से आवाज लगाई। आरोपियों ने अपने हाथ में देसी पिस्तौल ली हुई थी। उसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए। आरोपियों ने युवती के परिजनों पर गोली चला दी और शादी नहीं होने देने की धमकी भी दी। फायरिंग में परिजन बाल-बाल बच गए थे। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार की शाम खोल थाना पुलिस ने पांचवे आरोपी विक्रम को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।