{"_id":"5c116010bdec2241563e4b77","slug":"41544642576-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा ने बाईपास पर हटाया अतिक्रमण...22, 23","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुड्डा ने बाईपास पर हटाया अतिक्रमण...22, 23
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण हटाया
हुडा बाइपास पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में हड़कंप
.22, 23
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के हुडा बाइपास पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। अब एक सप्ताह बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को फिर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों से लेकर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
एक सप्ताह बाद बुधवार को विभाग के एसडीओ अमन कुमार की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। जिसमें खोखों और दुकानों को भी हटाया। यह कार्रवाई राजेश पायलट चौक से आईओसी चौक तक की गई। इस दौरान ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा जमाए दुकानदारों के साइन बोर्ड सहित अवैध रूप से लगाए गए खोखों को हटाया गया। टीम ने यहां दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण के साथ अस्थायी रूप से दुकान चलाने वालों को भी हटा दिया। उल्लेखनीय है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आने वाली है जिसके लिए उपायुक्त ने पिछले माह शहर के इस प्रमुख स्थानों का दौरा करके अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।