फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   निर्माणाधीन मकान की छत टूटने से श्रमिक की मौत, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

निर्माणाधीन मकान की छत टूटने से श्रमिक की मौत, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 27 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की छत टूटने से श्रमिक की मौत, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
रेवाड़ी। कस्बा कोसली में मंगलवार देर शाम को निर्माणाधीन मकान की छत डालते समय पत्थर टूटने से एक श्रमिक की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुरहेली निवासी चंद्रभान द्वारा कोसली के मोहल्ला नई बस्ती में मकान का निर्माण किया जा रहा है। मकान के निर्माण कार्य में नाहड़ निवासी 49 वर्षीय रमेश अपने साथियों के साथ कार्य कर रहा था। मंगलवार शाम को मकान की छत डालने के लिए पत्थर चढ़ाए जा रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर टूट गया, जिससे रमेश छत से नीचे गिर गया। गिरने से उसको गंभीर चोटें आई। फिर उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित का दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के भाई विनोद की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed