{"_id":"5b5cbda54f1c1b47748b7582","slug":"41532804517-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी विवाद में दो परिवारों में मारपीट, आठ पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला साधुशाह नगर में दो परिवारों में हुए विवाद में शहर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोहल्ला साधुशाह नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम को एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि इसके बाद वहां पर उसी परिवार की दो महिलाएं भी पहुंच गई। उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ एक अन्य शिकायत पर भी शहर थाना पुलिस ने मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला सहित पांच के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, कार को तोड़ने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों परिवारों के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।