फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   क्लर्क ने शाखा प्रबंधक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या की

क्लर्क ने शाखा प्रबंधक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या की

Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्लर्क ने शाखा प्रबंधक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या की
क्लर्क ने शाखा प्रबंधक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंड/खोल। भारतीय स्टेट बैंक की मनेठी शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत खोल थाना क्षेत्र के गांव बवाना गुर्जर निवासी 38 वर्षीय क्लर्क शेर सिंह ने वीरवार सुबह अपने गांव की पहाड़ियों में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से चार पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें क्लर्क ने शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में कहा है कि अधिक प्रताड़ना की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। खोल थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर बैंक प्रबंधक हाल महेंद्रगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गांव बवाना गुर्जर के 35 वर्षीय शेर सिंह गांव मनेठी स्थित एसबीआई की शाखा में क्लर्क के पद कार्यरत था। कई दिनों से वह परेशान चल रहा था। वीरवार सुबह वह गांव की पहाड़ी में गया। वहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। आसपास के लोगों ने उसे बेसुध देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश लेने पर जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें मनेठी एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के चाचा बीर सिंह की शिकायत पर बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed