फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चेतक एक्सप्रेस में वकील यात्री का बैग छीनकर भागा बदमाश

चेतक एक्सप्रेस में वकील यात्री का बैग छीनकर भागा बदमाश

Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
चेतक एक्सप्रेस में वकील यात्री का बैग छीनकर भागा बदमाश
चेतक एक्सप्रेस में वकील का बैग छीनकर भागा बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेनों में यात्रियों से सामान छीनने की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल से अब तक इस तरह की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें दो मामलों में आरोपी पकड़े भी जा चुके हैं। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात इसी तरह की एक और वारदात हुई जिसमें दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर उदयपुर जाने वाली चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार वकील का बैग छीनकर बदमाश फरार हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बोकारो झारखंड निवासी चंद्रदीप कुमार महतो ने बताया कि वह दिल्ली से भीलवाड़ा जा रहा था। स्लीपर कोच नंबर एक में उसका रिजर्वेशन था। ट्रेन में जब रात के समय रेवाड़ी स्टेशन के समीप पहुंची तो उसके पास एक युवक आकर खड़ा हो गया। जब ट्रेन यार्ड में पहुंचने के बाद धीमी गति से चलने लगी तो बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बैग में तीन हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, अधिवक्ता संघ का कार्ड सहित अन्य सामान था। राजकीय रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed