{"_id":"5acfae644f1c1bd73d8b4cbb","slug":"41523560036-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया, मामला दर्ज
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुराचार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूूरो
रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम घर से दूध लेने गई नाबालिग से गांव निवासी एक युवक द्वारा घर ले जाकर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर कोसली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी बेटी गांव में दूध लेने गई थी। वापस आते समय गांव का युवक मनीष उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उससे दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोपहर बाद उसकी बेटी ने अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर मनीष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।