{"_id":"59428f7e4f1c1bb3198b47e1","slug":"41497534334-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से निकाले थे 20 हजार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से निकाले थे 20 हजार, गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
धारूहेड़ा चुंगी स्थित एक एटीएम बूथ में महिला के साथ धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के मामले में जगन गेट चौकी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर धोखे से हासिल की नकदी भी बरामद की है। जगन गेट चौकी प्रभारी रण सिंह ने बताया कि आरोपी एक अन्य धोखाधड़ी के ही मामले में रेवाड़ी जेल में बंद थे। जानकारी मुताबिक आठ अप्रैल 2017 को फिदेड़ी निवासी एक महिला धारूहेड़ा चुंगी स्थित एटीएम में पैसे निकालने आई थी। लेकिन एटीएम बूथ के पास खड़े आरोपियों ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर महिला के साथ धोखाधड़ी करते हुए 20 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। बता दें कि इससे पहले मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम मशीन से नकदी निकालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 वारदातों का खुलासा किया था।