फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पत्थर से कुचलकर होटल कारिंदे की हत्या, पुलिस के लिए बना पहेली

पत्थर से कुचलकर होटल कारिंदे की हत्या, पुलिस के लिए बना पहेली

Thu, 20 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पत्थर से कुचलकर होटल कारिंदे की हत्या, पुलिस के लिए बना पहेली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित धारूहेड़ा चुंगी के समीप श्मशान घाट के सामने खंडहर में बुधवार सुबह एक नेपाली युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नेपाली श्रमिक की पत्थरों से चेहरा कुलचकर बेरहमी से हत्या के बाद शव को घसीटकर यहां पर डाला गया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या आरोपियों की खोज शुरू कर दी। फिलहाल हत्या आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। मृतक की जेब से मिले एक विजिटिंग कार्ड से उसकी पहचान नेपाल के जिला कैलाली निवासी दलबहादुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धारूहेड़ा चुंगी के समीप श्मशान घाट के सामने किसी युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद डीएसपी सतपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक का चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था जिसकी वजह से उस समय उसकी पहचान होना संभव नहीं था। पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर जांच की तो उसकी जेब में मिले एक विजिटिंग कार्ड ककी मदद से उसकी पहचान नेपाल के जिला कैलाली के गांव खतोना निवासी 35 वर्षीय दलबहादुर के रूप में हुई। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर बताया गया है कि मृतक से पहले मारपीट की उसके बाद पत्थर मारकर चेहरा कुचलकर हत्या की गई है। मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोसटमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक विवाहित है और उसका परिवार नेपाल में रहता है। वह करीब तीन माह पूर्व रेवाड़ी आया था। वह होटल आदि पर कार्य करता था, लेकिन पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि वह कहां कार्य करता था। मृतक छह बच्चों का पिता था।
विज्ञापन


भाई-बहन के साथ रहता था
मृतक युवक शहर में अपने भाई-बहन के पास ही रहता था। कभी वह अपनी बहन के घर चला जाता था तो कभी भाई के। इस वजह से रात को उसके नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश भी नहीं की। इसके लिए पिछले तीन-चार दिनों से वह घर जाने की बात भी कह रहा था। मंगलवार रात को जब वह घर नहीं आया तो उसके परिजन ने समझा कि वह घर चला गया और उसके पास लगभग तीन हजार रुपये भी थे। पुलिस ने संभावना ने जताई है कि युवक की हत्या संभवत: लूटपाट के इरादे से हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के लिए पहेली बना युवक का मर्डर
पत्थर से कुचलकर की गई युवक की हत्या पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद करीब एक घंटे तक पुलिस अधिकारी यह जानकारी नहीं जुटा पाए कि मृतक को सबसे पहले किसने देखा, क्योंकि जिस स्थान पर युवक का शव पड़ा था वह रोड से हटकर सुनसान जगह पर है। हालंाकि पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


सूचना मिलते ही पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। प्रथम जांच में सामने आया है कि मृतक को सबसे पहले किसी महिला ने देखा था। मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सतपाल यादव, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed