{"_id":"5b48f7ff4f1c1b51748b47f9","slug":"31531508735-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ा, हड्कंप----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ा, हड्कंप----
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोकलगढ़ में चोरों ने बैंक का ताला तोड़कर की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सदर थाना क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में वीरवार रात को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा का ताला तोड़कर जमकर तोड़फोड़ की। चोर ने सीसीटीवी की हार्ड डिस्क व अन्य सामान्य लेकर फरार हो गए तथा कुछ सामान तोड़ भी दिया। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने शाखा का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव गोकलगढ़ स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में वीरवार रात को चोरों ने दरवाजा तोड़कर बैंक में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया था। सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। बैंक का रिकार्ड भी खंगाला गया। चोर बैंक में रखी सुरक्षा गार्ड की गन के राउंड भी चुरा ले गए। शुुक्रवार सुबह बैंक कर्मियों ने बैंक का ताला टूटा पाया तो हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने जांच श्ुुरू कर दी है।
-------
वर्जन
बैंक में चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा। चोर कुछ भी ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए।
कुलदीप, एसएचओ थाना सदर।