फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कोसली में सरकार व प्रशासन की सद्घबुद्घि के लिए किया यज्ञ--29

कोसली में सरकार व प्रशासन की सद्घबुद्घि के लिए किया यज्ञ--29

Mon, 14 Jan 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोसली में सरकार व प्रशासन की सद्घबुद्घि के लिए किया यज्ञ--29

विज्ञापन
कोसली। कोसली स्टेशन क्षेत्र में एक माह के अंतराल में हुई दो व्यापारियों से लूट की घटनाओं को लेकर धरने पर बैठे व्यापारियों ने रविवार को सरकार व पुलिस प्रशासन कर सद्बुद्धि के लिए हवन- यज्ञ का आयोजन किया। व्यापारियों को समर्थन देने के लिए रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार का पहला काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना व सुरक्षित माहौल देना होता है, लेकिन क्षेत्र के सरेआम व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटनाओं से सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में प्रदेश की गिनती विकास के मामले में सबसे आगे होती थी, लेकिन अब अपराध के मामले में प्रदेश नंबर एक पर आ गया है। सांसद ने कहा कि संसद के आगामी सत्र में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव रखेंगे। बाजार में चौकी की स्थापना व सीसीटीवी लगवाने के लिए उन्होंने अपने कोष से धन देने की बात भी कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक राव यादुवेंद्र सिंह यादव, पूर्व संसदीय सचिव अनिता यादव, चौ. राजसिंह जाखड़, पूर्व चेयरमैन श्याम यादव, मनोज कोसलिया, डॉ. टीसी राव, डॉ. अनिल, शकुंतला भांडोरिया, प्रदीप शेखावत, प्रधान अरुण गोयल, बसंत गर्ग, सुभाष गर्ग, सुभाष मदान, सरपंच हरिओम, तेजप्रकाश, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, हंसराज, विनयशील गुप्ता, कैलाशचंद लोहिया, सोनू बंसल व राजेश पंच सहित अन्य मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सीएम से की है बात
उधर इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की है। मुख्यमंत्री ने कोसली में हुए लूट के मामलों को देखने की जिम्मेदारी ओएसडी भूपेश्वर दयाल को दी गई है, जिस पर गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed