{"_id":"5b3a7ab34f1c1b16588b4660","slug":"21530559155-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के श्मशान में मिले शव: पिता की तबीयत बिगड़ी, शहर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के श्मशान में मिले शव: पिता की तबीयत बिगड़ी, शहर में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के श्मशान में मिले शव: पिता की तबीयत बिगड़ी, शहर में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गुडियानी गांव के श्मशान घाट में दो दोस्तों के शव मिलने के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे परिजनों का अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे मृतक के पिता की तबीयत बिगड़ने पर उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। नाराज परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।
सोमवार को परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शहर के बीचों बीच विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि जब तक प्रशासन मामले की जांच सीबीआई से नहीं कराएगा। धरना लगातार जारी रहेगा। सोमवार को मृतक कुनाल के पिता रामौतार की तबीयत बिगड़ गई, जिसे नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस द्वारा ट्रामा सेंटर ले जाया गया। गांव गुडियानी में 15 मई को दो दोस्त राहुल और अमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके शव गांव के श्मशान घाट में मिले थे। परिजनों ने मृतक दोस्तों को घर से बुलाकर ले जाने वाले पड़ोसी गांव के एक लड़के पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने उसको पूछताछ कर छोड़ दिया गया। पिछले सोमवार को परिजनों द्वारा लघु सचिवालय के समीप राजीव चौक पर भूख हड़ताल कर धरना शुरू किया था।