फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दुष्कर्म कर युवती को धमकी

दुष्कर्म कर युवती को धमकी

Fri, 01 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म कर युवती को धमकी
दुष्कर्म कर दी थी जान से मारने धमकी, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रोहडाई थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना रोहडाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नूरपुर निवासी मनीष के रूप मे हुई है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 18 नवंबर की शाम को उसने आरोपी से फोन पर बात कर 50 हजार रुपये देने के लिए कहा था। इस पर आरोपी ने कहा कि वह उसके घर आकर ही बात करेगा। कुछ समय बाद आरोपी युवती के घर पहुंच गया था। इस दौरान युवती घर में अकेली थी और उसकी मां घर से बाहर गई हुई थी। पीड़िता के अनुसार तभी आरोपी उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोप किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बीती शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आज उसे अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed