{"_id":"5a19afc84f1c1b4e718b582e","slug":"21511632840-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीन रहे थे बाइक, पकड़े तो 69 बाइक चोरी का हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छीन रहे थे बाइक, पकड़े तो 69 बाइक चोरी का हुआ खुलासा
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छीन रहे थे बाइक, पकड़े तो 69 बाइक चोरी का हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेजांगला पार्क में बाइक छीनने की कोशिश कर रहे दो लोगों को पुलिस ने काबू किया तो 69 बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी मेवात के गांव नैवाना निवासी मनोज और गांव पड़पड़वास निवासी मुनसरीफ के रूप में हुई है। रिमांड के दौरान और खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।
शुक्रवार को खिजुरी निवासी संदीप और उसका एक दोस्त बाइक पर सवार होकर रेजांगला पार्क आए थे। जाते समय पार्क के बाहर खड़े दो लोग धक्का मारकर बाइक छीनने के बाद भागने लगे। इसी दौरान पीसीआर-1 भी वहां पहुंच गई। पीसीआर में तैनात प्रधान सिपाही संदीप और रामफल ने आरोपियों का पीछा किया और दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े दोनों आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी चोरी करते समय हमेशा चोरी की बाइक उपयोग करते थे। इसका बड़ा कारण यह था कि फंसने पर वह बाइक छोड़कर फरार हो जाते थे। इससे आरोपियों की पहचान करना पुलिस के लिए टेढ़ी बात होती थी। पकड़े गए मनोज ने 60 बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया है। वहीं दूसरे आरोपी मुनसरीफ ने 9 बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। आरोपी मुनसरीफ पर फरीदाबाद में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 25 अक्तूबर को ही वह नीमका जेल से बाहर आया था।
वर्जन-
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनको रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के बाद दोनों आरोपियों से और खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपियों ने 69 बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया है। - यशवंत कुमार, एएसआई, जांचकर्ता