{"_id":"59b984af4f1c1bb2688b463c","slug":"21505330351-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी करने आए व्यक्ति के 50 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरीदारी करने आए व्यक्ति के 50 हजार रुपये चोरी
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी के सामने खरीदारी करने आए व्यक्ति की बाइक से पचास हजार नकदी के साथ बैग चोरी कर लिया। फिलहाल भाड़ावास चौकी पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव खड़गवास निवासी भूप सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अपने बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकालकर लाया था। इसके बाद 20 हजार जेब में रख, 50 हजार रुपये एवं पासबुक एक बैग में रख दिए। बैग बाइक के हैंडल पर लटका रखा था। भूप सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी के सामने बाइक खड़ी कर चाय पत्ती खरीदने लग गया। जैसे ही चाय पत्ती खरीदकर वापस लौटा तो बैग गायब मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश भी की, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चल सका।