फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महाराज को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

महाराज को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Sun, 24 Mar 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
महाराज को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव भाड़ावास के बाबा मोहनदास आश्रम के महंत को कुछ लोगों ने धुलेंडी के दिन जान से मारने की धमकी दी। भाड़ावास गांव पुलिस चौकी में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। रविवार को दो गांव के बीच इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर के महंत महावीर दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धुलेंडी को रात के समय कुछ लोग बाबा मोहनदास मंदिर में ध्वजा चढ़ाने आए थे। रात्रि करीब 11 बजे लोगों ने मंदिर में प्रवेश किया। इसी दौरान पीछे से कुछ शराबी किस्म के लोग भी मंदिर में दाखिल हो गए। उन्हें रोकने पर आरोपियों ने महाराज महावीर दास को जान से मारने की धमकी दी। महाराज की शिकायत पर गांव भाड़ावास चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पंचायत स्तर पर भी मामले को निपटाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed