फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Thu, 20 Sep 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी सीजेएम की अदालत ने वर्ष 2015 में नगर परिषद अधिकारियों द्वारा टीडीएस काटकर उसे जमा नहीं कराने के मामले में एक फर्म द्वारा दर्ज कराए मामले में नगर परिषद की तत्कालीन चेयरपर्सन सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अधिकारियों ने खलबली मच गई है।

यह मामला शहर निवासी डीके भारद्वाज ने अक्टूबर 2015 में शहर थाना में नगर परिषद के खिलाफ दर्ज कराया था। हालांकि उन्होंने अपने द्वारा दर्ज की गई शिकायत में किसी को नामजद नहीं किया था। डीके भारद्वाज ने यह मामला 2013 में नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स यूनिट का विवरण कंप्यूटराइज करने का टेंडर लिया था। उनके द्वारा यह कार्य कंप्यूटरीकृत करने के बाद नगर परिषद ने इनको भुगतान कर दिया था और टीडीएस के तौर पर लगभग 54 हजार रुपये काट लिया गया था। यह टीडीएस काटने के बाद यह पैसा नगर परिषद को आयकर विभाग में जमा कराना था लेकिन आरोप है कि यह राशि जमा नहीं कराई गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा हर स्तर पर शिकायत करने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अक्टूबर 2105 में शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद शहर थाना पुलिस ने जांच करते हुए इस मामले में डीडी पॉवर रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए थे। इसके खिलाफ तत्कालीन चेयरपर्सन सहित अन्य अधिकारियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके इस मामले को रद्द करने का अनुरोध किया था। हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में कोई राहत नहीं दी। इसकी वजह से यह मामला पिछले काफी समय से लटका हुआ था। जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से दाखिल की गई चार्जशीट और जांच के आधार पर अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर सीजेेएम की अदालत ने मामले में डीडी पॉवर रखने वाली तत्कालीन चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव, सुरेश चौहान व सचिव कृष्ण कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी 2019 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed