फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पंजाबी मार्केट में युवक को चाकू मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाबी मार्केट में युवक को चाकू मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट में युवक को चाकू मारने के दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने पंजाबी मार्केट में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात मे शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस वारदात मे शामिल नई आबादी निवासी आरोपी पवन कुमार को पहले ही गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संघी का बास निवासी श्रवण कुमार पंजाबी मार्केट स्थित एक दुकान पर काम करता है। देर शाम श्रवण की नई आबादी निवासी पवन के साथ कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद चार युवकों ने श्रवण पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने तेजपुरा निवासी करण की शिकायत पर पवन, मोनू, सन्नी पंजाबी व गोल चक्कर निवासी सुमित उर्फ जिम्मी यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया था। चिकित्सक की रिपोर्ट बाद पुलिस ने इस मामले मे हत्या के प्रयास के तहत भी मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चौथे की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed