{"_id":"5b4505da4f1c1b77468b5c68","slug":"201531250138-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से नकदी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी से नकदी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु व्यापारियों से 70 हजार की नकदी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांवों में फेरी लगाकर पशु खरीदने वाले दो व्यापारियों से 70 हजार रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पशु व्यापारियों को कटड़ा बेचने का झांसा देकर 70 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। गिरफ्तार आरोपी गांव जीवडा निवासी हेमंत और पंकज कुमार हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम के कस्बा पटौदी के वार्ड नंबर-11 निवासी नदीम और मुकीम गांवों में फेरी लगाकर पशु खरीदने का व्यापार करते हैं। चार जुलाई को दोनों पशु खरीदने के लिए गांव गुरावडा आए थे। गुरावडा गांव में पशु नहीं मिले तो दोनों गांव जीवडा चले आए। जीवडा में भी पशु नहीं मिलने पर दोनों बाइक पर सवार होकर गांव चौकी नंबर एक में जा रहे थे। तभी रास्ते में उक्त आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और नदीम व मुकीम को कटड़ा बेचने की बात कह कर रोक लिया। उनसे गांव जीवडा चलने के लिए कहा। कुछ दूर वापस चलने के बाद आरोपी बीड़ी पीने के बहाने से रुक गए। बाइक रोकते ही आरोपियों ने पिस्तौल तान कर दोनों को गोली मारने की धमकी देकर 70 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। नदीम व मुकीम ने घटना के बारे में रोहड़ाई थाना पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने सोमवार रात को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।