फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   स्टेशन से सामान चोरी पुलिस ने नहीं कर रही बरामद

स्टेशन से सामान चोरी पुलिस ने नहीं कर रही बरामद

Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन से सामान चोरी पुलिस ने नहीं कर रही बरामद
स्टेशन से सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की के पास सो रहे एक मजदूर का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने चोरी का मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। भिवानी जिले के गांव बुधसोली निवासी सुरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि वह राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मेले में दुुकान लगाता है। इसके लिए वह दिल्ली सदर बाजार से सामान लेकर मेहंदीपुर बालाजी जा रहा था। रात को रेवाड़ी स्टेशन पर उतरा उस समय बांदीकुई की कोई ट्रेन नहीं थी। इस कारण वह टिकट खिड़की के पास ही सो गया। इसी दौरान किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब नौ हजार रुपये का सामान, पहचान-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मेमोरी कार्ड सहित अन्य कागजात थे। उन्होंने चोरी की शिकायत जीआरपी को दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी होने के बाद भी अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed