{"_id":"5a9454674f1c1bfe7e8b7da6","slug":"201519670375-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो ऑयल के खाली टैंक में ब्लास्ट, तीन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रो ऑयल के खाली टैंक में ब्लास्ट, तीन झुलसे
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के खाली टैंक में ब्लास्ट, तीन झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के बावल रोड स्थित करनावास डिपो में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में सोमवार सुबह एक पेट्रो ऑयल के खाली टैंक में वेल्डिंग के दौरान जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन श्रमिक झुलस गए। ब्लास्ट इतना तेज था कि टैंक का ढक्कन करीब 200 मीटर दूर जाकर गिरा। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि आवाज इतनी तेज थी मानो बम फूट गया हो। भवाड़ी, करनावास और कमलापुर के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। थोड़ी ही देर में मॉडल टाउन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही पांच दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बावल रोड पर भवाड़ी-करनावास तेल डिपो है। यहां पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, रिलायंस और भारत पेट्रोलियम कंपनी के डिपो हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल डिपो में पेट्रोल के खाली टैंक की वेल्डिंग करते समय उसमें जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट से वेल्डिंग करने वाले श्रमिक उत्तर प्रदेश के सावन अंसारी सहित समीप खड़े दो अन्य लोग झुलस गए। आवाज इतनी तेज थी कि डिपो में बहुत तेज भगदड़ मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
--------------
ढाई साल से खाली था टैंक
जिस पेट्रोल के टैंक की वेल्डिंग की जा रही थी। वह करीब ढाई साल से खाली थी। बताया जाता है कि उस टैंक में गैस बन गई थी। वेल्डिंग करते समय उसमें आग लग गई। इससे वह झुलस गया। विस्फोट के बाद करीब 10 फीट का ढक्कन 200 मीटर दूर जाकर बावल रोड पर आकर गिरा। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में ढक्कन को जेसीबी से उठाकर अंदर ले जाया गया।
विज्ञापन
-------------
आग लगने की सूचना के बाद दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर डिपो के चारो और पुलिस तैनात कर दी गई। एक व्यक्ति के झुलसने की ही जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। - कबूल सिंह, जांच अधिकारी, मॉडल टाउन थाना