{"_id":"59428f894f1c1b260c8b463a","slug":"201497534345-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथा आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर नकदी छीनने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने बीती 21 मई को दो लोगों को घर में बंधक बनाकर मारपीट कर नकदी तथा सोने की चेन छीनने की वारदात में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गादला निवासी अमित के रूप में हुई है। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी मुताबिक 21 मई की देर रात आरोपी दिलबाग ने गांव गादला निवासी ओमबीर के फोन पर बारात में गए बच्चों के बीच झगड़ा होने की जानकारी दी थी। इसके बाद बच्चों का समझौता कराने के बहाने घर पर बुला लिया। घर पर पहुंचते ही आरोपियों ने लाठी, डंडों तथा लोहे की रॉड से ओमबीर व उसके साथी प्रहलाद पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपियों ने दोनों को घर में बंधक बना लिया और जेब में रखे पर्स तथा सोने की चेन छीनते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ओमबीर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।