फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर कोसली कस्बा रहा पूर्णत: बंद 17-15-21

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर कोसली कस्बा रहा पूर्णत: बंद 17-15-21

Thu, 20 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर कोसली कस्बा रहा पूर्णत: बंद 17-15-21
रेवाड़ी/कोसली। कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोसली बंद रहा। वहीं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि हरियाणा में बेटियां सुरक्षित नहीं है। घटना के आठ दिन बाद भी दरिंदगी करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की लापरवाही है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कस्बा में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ 12 सितंबर को हुई वारदात से पूरे क्षेत्र में रोष है। पुलिस वारदात में शामिल सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है। वहीं मुख्य आरोपी पंकज और मनीष अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। बच्ची को न्याय दिलाने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सोमवार को 25 गांवों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में 19 सितंबर को बाजार बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


दुकानों के नहीं उठे शटर, ठेले भी नहीं लगे
बंद का आह्वान पंचायती तौर पर किया गया था जिसमें न केवल दुकानदारों बल्कि फल-सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों से लेकर खोखे वालों ने भी दुकानें बंद रखी। कोसली के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड, नाहड़ रोड, साल्हावास रोड, गुड़ियानी रोड, तहसील बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में सुबह से दुकानों के शटर तक नहीं उठे। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन रोड पर लगने वाली रेहड़ियां भी नहीं लगी। व्यापारियों ने बंद का समर्थन करते हुए कहा कि दरिंदगी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को नौकरी आरोपियों को फांसी
बंद के दौरान पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि समिति, ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण, स्वदेशी योद्धा संगठन, भ्रष्टाचार निरोधक संगठन, अहीर रेजीमेंट के कार्यकर्ताओं के साथ झाल गांव के युवाओं ने रोष प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले में संलिप्त दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़िता को सम्मानजनक नौकरी देने की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन में भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने कहा है कि हरियाणा में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान धर्म सिंह, राजीव यादव, सतीश मुंदड़ा, श्रीभगवान कोसली, डॉ. जगदीश यादव, खजान सिंह, कंवर सिंह, महेन्द्र सिंह, कै. सुभाष यादव, पूर्व सरपंच हसंराज, वेदप्रकाश, सरपंच हरीओम, प्यारेलाल, दयानंद व श्रीचंद आर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।


झाल के गांव युवाओं ने भी किया प्रदर्शन
वहीं इस मामले में झाल गांव के युवकों ने भी कोसली में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि घटना में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। इस दौरान झाल के सरपंच दुष्यंत कुमार, रोहित शर्मा, अजय शर्मा, अमित कुमार, धर्मबीर, अंकित, राहुल, दीपक, प्रवीण, मोनू, मनीष, राजेश, राकेश, देवेन्द्र, पवन, सुधीर, ललित व अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed