{"_id":"5b0c56df4f1c1bae6e8b5167","slug":"191527535327-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर में चल रहा देह व्यापार, पुलिस की छापमार कार्रवाई में आठ गिरफ़तार...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पा सेंटर में चल रहा देह व्यापार, पुलिस की छापमार कार्रवाई में आठ गिरफ़तार...
Updated Tue, 29 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पा सेंटरों में देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर छह लड़कियों सहित दस को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी (धारूहेड़ा)। स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर पुलिस ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। रेवाड़ी के बाद छह पुलिस थानों की टीम ने धारूहेड़ा के सेक्टर छह स्थित एक मॉल में चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई की। पुलिस की एकदम हुई इस कार्रवाई से मॉल में खलबली बच गई। पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों से छह लड़कियां, दो प्रबंधकों सहित कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देश पर गत 24 मई को रेवाड़ी में भी एक साथ चार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई थी। इन स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर कथित रूप से देह व्यापार किया जा रहा था। इस कार्रवाई में 19 लड़कियों सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रेवाड़ी की कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक को धारूहेड़ा के बारे में भी सूचना मिली थी कि वहां चल रहे स्पा सेंटरों में भी देह व्यापार हो रहा है। इसके बाद सोमवार शाम को करीब साढ़े सात बजे धारूहेड़ा, बावल, मॉडल टाउन, रामपुरा, कोसली एवं महिला पुलिस थाना की टीम ने इन स्पा सेंटरों पर छापमार कार्रवाई की। पुलिस ने छापामारी करके देह व्यापार के आरोप में छह लड़कियों व दो मैनेजरों सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों ने मॉल में चल रहे ग्लैमर, न्यू 7 डे व डी डे स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां से अलग- स्पा सेंटरों से छह लड़कियां व दो युवकों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने ग्लैमर स्पा सेंटर से बिलासपुर निवासी पवन, न्यू 7 डे से गांव सिलारपुर निवासी अशोक, पंचगांव निवासी राकेश तथा डी-डे से बिहार के जिला दरभंगा निवासी राकेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने स्पा मैनेजर आरोपी राकेश ठाकुर व राकेश उर्फ दीपक को भी गिरफ्तार किया है।
अन्य स्पा सेंटरों पर लटके ताले
पुलिस की इस कार्रवाई धारूहेड़ा में सूचना फैल गई। इसके बाद अन्य स्थानों पर चल रहे स्पा सेंटरों के संचालक ताला लगाकर वहां से निकल गए। धारूहेड़ा के इन स्पा सेंटरों के बारे में पहले से भी सूचना मिल रही थी कि इनमें देह व्यापार होता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है।
विज्ञापन
---------------
पुलिस की तरफ से अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों समाज हित में नहीं है। आम लोगों को भी चाहिए कि अपने आसपास की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक जरूर पहुंचाएं ताकि कार्रवाई की जा सके।
-राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक