फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सड़क हादसे में शहीद की पत्नी व क्रुजर चालक की मौत

सड़क हादसे में शहीद की पत्नी व क्रुजर चालक की मौत

Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में शहीद की पत्नी व क्रुजर चालक की मौत
ट्राले से टकराई क्रूजर, शहीद की पत्नी और चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी-नारनौल राजमार्ग पर अलवर के गांव काठूवास के समीप शनिवार दोपहर को एक क्रूजर के ट्राला से टकराने के कारण उसमें सवार गांव पीथड़ावास निवासी शहीद सैनिक दशरथ सिंह की पत्नी बाला देवी और क्रूजर चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में क्रूजर में सवार मृतका का बेटा और दो महिलाएं घायल हो गईं जिनको उपचार के लिए गुरुग्राम के एक अस्पताल में ले जाया गया है। घटनाक्रम के अनुसार गांव पीथड़ावास निवासी बाला देवी महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही में आयोजित विवाह कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर के समय अपने गांव लौट रही थी। क्रूजर को इसी गांव का 29 वर्षीय तेजवीर सिंह चला रहा था। महेंद्रगढ़ से आते समय जब उनकी क्रूजर अलवर के काठूवास गांव के समीप पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि क्रूजर का काफी हिस्सा ट्राले में घुस गया। इस कारण उसमें चालक तेजवीर के साथ बाला देवी के साथ उसका बेटा अक्षय कुमार, सुुनीता देवी एवं सोनिया सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उनको संभाला तथा तुरंत रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने बाला देवी एवं चालक तेजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि अक्षय कुमार, सुनीता देवी एवं सोनिया की गंभीर हालत होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मांढण थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

बेटे को करनी सेवा की ज्वाइनिंग
दुर्घटना में घायल बाला देवी के पुत्र का सेना में चयन हो गया जिसको जल्द ही नौकरी ज्वाइनिंग करनी थी। इसी बीच यह हादसा हो गया जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घटना के बाद शादी वाले परिवार में भी शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed