{"_id":"5ac517394f1c1bc3618b580f","slug":"191522865977-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू पार्क में लगी प्रतिमा का तोड़ा नाक, मचा हड़कंप---2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहरू पार्क में लगी प्रतिमा का तोड़ा नाक, मचा हड़कंप---2
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू पार्क में लगी नेहरू की प्रतिमा मिली खंडित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित नेहरू पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा बुधवार दोपहर खंडित मिली। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीएसपी सतपाल यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुछ देर में ही नगर परिषद के कर्मचारियों ने पेंट कर प्रतिमा की टूटी नाक को सही कर दिया। डीएसपी के अनुसार प्रतिमा पर किसी की गेंद लगने से मूर्ति खंडित हुई है।
शहर के महाराणा प्रताप चौक पर स्थित नेहरू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगाई हुई है। बुधवार दोपहर प्रतिमा की नाक टूटी हुई मिली। पार्क में घूम रहे लोगों ने जब प्रतिमा के नाक को टूटा हुआ देखा तो प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
--
साजिश के तहत तोड़ी गई मूर्ति : कैप्टन
दोपहर के समय पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव पार्क में पहुंचे और मूर्ति को देखा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की मूर्ति तोड़ना भाजपा व आरएसएस का एजेंडा है और साजिश के तहत ही पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति को खंडित किया गया है। इस मामले में तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
---
शुरुआत जांच में सामने आया है कि अनजाने में किसी की गेंद लगने से मूर्ति खंडित हुई है। मूर्ति को पूरी तरह ठीक करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
- सतपाल यादव, डीएसपी, रेवाड़ी।