फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लोगों ने की मारपीट

लोगों ने की मारपीट

Sat, 03 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने की मारपीट
युवक से मारपीट के आरोप में सात पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र के गांव कुंडल में दो भाईयों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कुंडल निवासी श्योकरण ने बताया कि 22 जनवरी को उसके चाचा के बेटे की शादी थी। शाम को करीब 6 बजे वह चाचा के घर जा रहा था। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया और उस पर देसी कट्टा तान दिया। श्योकरण का आरोप है कि युवकों ने गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की। उसका भाई अरविंद बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया। सिर में बट मारने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वीरवार को श्योकरण की शिकायत पर कुंडल निवासी प्रदीप, मंगल, जामुन, युवराज, तेजबीर, लाला व मोगल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed