{"_id":"59b984a44f1c1b9a688b46cd","slug":"191505330340-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने युवक पर पहले फायरिंग की, बाद में लाठी- डंडो पीटकर कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने युवक पर पहले फायरिंग की, बाद में लाठी- डंडो पीटकर कर भागे
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल क्षेत्र के गांव अलावलपुर में कार सवार आठ-नौ लोगों ने पहले तो युवक पर फायरिंग की। फिर चूकने पर युवक को लाठी-डंडो से पीटकर भाग गए। फिलहाल बावल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव अलावलपुर निवासी मंजीत गांव में ही शाम के समय घर से थोड़ी दूर घूमने गया था। इस दौरान कार में सवार होकर आए 8-9 बदमाशों ने मंजीत पर एक फायर कर दिया। मंजीत गोली से तो बच गया, लेकिन युवकों ने गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों को आते देख बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि मौके से गोली का एक खोल एवं चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।