{"_id":"5cdc6a86bdec2207426212f1","slug":"181557949062-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए कर्मचारी को दी धमकी, सरकारी काम में पहुंचाई बाधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरटीए कर्मचारी को दी धमकी, सरकारी काम में पहुंचाई बाधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बुधवार को जिला सचिवालय स्थित आरटीए कार्यालय में घुसकर एक व्यक्ति ने साथियों के साथ कार्यालय के कर्मचारी को न केवल जान से मारने की धमकी दी, बल्कि सरकारी काम में भी बाधा पहुंचाई। कर्मचारी ने इसकी शिकायत एडीसी एवं आरटीए सचिव प्रदीप दहिया को दी। एडीसी ने कार्रवाई को लेकर मॉडल टाउन थाना पुलिस को लेटर लिखा है।
आरटीए कार्यालय के कर्मचारी बलबीर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने कार्यालय में काम निपटा रहे थे। इसी दौरान मुकेश कुमार नाम का एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। बलबीर ने बताया कि 7 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर चुनावी ड्यूटी के लिए गाड़ियां हायर की जा रही थी। इसी के चलते मुकेश की गाड़ी में हायर की गई थी। उस दिन भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी और उसके बाद अगले दी झूठी शिकायत देते हुए बेवजह के आरोप लगाए थे। बुधवार को वह इसी सिलसिले में वहां पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाई।