फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एटीएम कार्ड बदलकर खाते से ट्रांसफर किए एक लाख नब्बे हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से ट्रांसफर किए एक लाख नब्बे हजार रुपये

Wed, 20 Mar 2019 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से ट्रांसफर किए एक लाख नब्बे हजार रुपये

विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली कस्बा में एसबीआई शाखा के समीप एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख 90 हजार रुपये शातिरों ने उड़ा लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद धोखाधड़ी का मालूम हुआ है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कोसली गांव निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि 11 मार्च को अपने पिता के खाते में जारी कार्ड से रुपये निकालने के लिए तहसील कार्यालय के सामने स्थित एटीएम बूथ पर गया था। रुपये नहीं निकलने के बाद समीप खड़े व्यक्ति ने मदद के बहाने उसका कार्ड बदल लिया। एटीएम से रुपये निकलने पर बाद में पिता को साथ लेकर बैंक शाखा के काउंटर से 30 हजार रुपये निकाले। 17 मार्च को पिता ने बताया कि फोन पर कोई मैसेज आया है। देखा तो खाते में 229 रुपये शेष थे। इसके बाद अन्य मैसेज देखे तो मालूम हुआ कि खाते से 11 मार्च को ही दूसरे खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए और खरीदारी भी की गई। इसके बाद एटीएम कार्ड भी बदलने की जानकारी हुई। प्रताप सिंह ने शिकायत में बताया कि मोबाइल में आए मैसेज के अनुसार दिलावर सिंह व इरफान अली नामक व्यक्तियों ने 11 मार्च को 40-40 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। 14 मार्च को जगत नाम के व्यक्ति के खाते से 20 हजार रुपये उसके पिता के खाते में जमा कराए गए है। इसके अतिरिक्त कई जगहों से खरीदारी भी की गई है। 11 से 17 मार्च के बीच एक लाख 90 हजार रुपये खाते से निकाल गए हैं। कोसली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों से मदद लेकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पवन कुमार, थाना प्रभारी कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed